डीजीपी ने रात को सादे कपड़ों में शहर का औचक दौरा किया 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डीजीपी ने रात को सादे कपड़ों में शहर का औचक दौरा किया पुलिस महानिदेशक एसपी वैद

जम्मू (भाषा)। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वैद ने कल जम्मू और आसपास के इलाकों का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू के डीआईजी अशकूर अहमद भी मौजूद थे।

एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने कल रात सादे कपड़ों में जम्मू के कई इलाकों का अपनी निजी कार में दौरा किया। इन इलाकों में उन्होंने पुलिस के कामकाज और पुलिसकर्मियों की तैनाती का जायजा लिया। वैद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यहां पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को अपने दौरे के बारे में जानकारी दी।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने बलों को अतिरिक्त सतर्क रहने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के अलावा अन्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के क्रियान्वयन की निगरानी करने और चौबीस घंटे गश्त सुनिश्चित करने के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में ‘नाका' पर जांच करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि शांति को बाधित करने वाली किसी भी नापाक कोशिश को विफल करने के लिए सीमा से लगे इलाकों और राष्ट्रीय राजमागोंर् पर औचक जांचों को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा किसी भी राष्ट्रविरोधी तत्व के कानून एवं व्यवस्था संबंधी समस्या पैदा करने की कोशिश को नाकाम करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

डीजीपी ने कहा कि राज्यभर में शांतिपूर्ण जश्न को सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना को पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस दौरान आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखने को भी कहा।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.