सोर्स के निधन के कारण गोवा सरकार ने कोस्टा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम रद्द किया 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सोर्स के निधन के कारण गोवा सरकार ने कोस्टा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम रद्द किया फ्रांसिस डिसूजा, उपमुख्यमंत्री, गोवा

पणजी (भाषा)। गोवा सरकार ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनिया कोस्टा के स्वागत में आयेाजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है क्योंकि यह देश अपने पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोर्स के निधन पर शोक मना रहा है।

गोवा के उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने कल शाम कहा कि गोवा सरकार ने कल रात कोस्टा के हवाई अड्डे पहुंचने पर एक स्वागत कार्यक्रम की योजना बनायी थी। बाद में उसे रद्द कर दिया गया।

डिसूजा ने डबलिम हवाई अड्डे पर कोस्टा की अगवानी की। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल अपने यहां लोकतंत्र के संस्थापक मारियो सोर्स के निधन का शोक मना रहा है। पुर्तगाल सरकार ने अनुरोध किया था कि मनोरंजन कार्यक्रम को रद्द कर दिया जाए। हमने इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को दी और उन्होंने हमें इसके लिए अनुमति दे दी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.