गूगल ने उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन सुरक्षा अभियान शुरु किया      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गूगल ने उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन सुरक्षा अभियान शुरु किया      उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर गूगल एक साल का अभियान चलाएगी।

नई दिल्ली (भाषा)। ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने को गूगल इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल रुप में सुरक्षित उपभोक्ता अभियान शुरु करने का फैसला किया है। इसके लिए गूगल ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ भागीदारी की है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर गूगल एक साल का अभियान चलाएगी। यह अभियान उपभोक्ता संगठनों, उपभोक्ता मामलों के विभाग के कर्मचारियों और इंटरनेट सुरक्षा पर राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के काउंसलर्स की क्षमता निर्माण पर केंद्रित होगा।

गूगल इंडिया के कंटरी हेड (पब्लिक पॉलिसी) चेतन कृष्णस्वामी ने बयान में कहा, ‘‘सभी क्षेत्रों में डिजिटलीकरण में जोरदार बढ़ोतरी के मद्देनजर उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिदिन इंटरनेट पर किए जाने वाले कार्यों में इंटरनेट सुरक्षा का एकीकरण किया जाना चाहिए।'' यह अभियान जनवरी, 2017 में शुरु होने की संभावना है। इसके तहत देशभर में 1,200 से अधिक उपभोक्ता संगठनों के अलावा प्रत्येक राज्य और संघ शासित प्रदेश में प्रशिक्षण सामग्री के साथ पहुंचा जाएगा।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.