केजरीवाल वाराणसी में आज नोटबंदी की हकीकत बताएंगे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केजरीवाल वाराणसी में आज नोटबंदी की हकीकत बताएंगेआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक रैली को संबोधित करेंगे और नोटबंदी के पीछे की हकीकत लोगों को बताएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि रैली का आयोजन बेनिया बाग में की गई है, जिसमें केजरीवाल नोटबंदी के पीछे के वास्तविक कारणों से लोगों को अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोट अमान्य करने की घोषणा की थी।

केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल ने मेरठ में एक दिसंबर को नोटबंदी के खिलाफ एक रैली को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट देने की बात कही थी। केजरीवाल 18 दिसंबर को लखनऊ में भी इसी तरह की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.