किम जोंग नाम की हत्या के बाद मलेशिया, उत्तर कोरिया के साथ वीजा मुक्त यात्रा समझौता रद्द
Sanjay Srivastava 2 March 2017 11:51 AM GMT

कुआलालंपुर (एएफपी)। उत्तर कोरिया के नेता के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के बाद मलेशिया और उत्तर कोरिया के बीच राजनयिक विवाद गहराने पर कुआलालंपुर ने प्योगयांग के साथ वीजा मुक्त यात्रा समझौता रद्द कर दिया है।
मलेशिया की समाचार एजेंसी ने मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हामिदी के हवाले से बताया कि यह छह मार्च से प्रभावी होगा और इसके बाद उत्तर कोरिया से मलेशिया आने वालों को वीजा हासिल करना पड़ेगा। किम जोंग नाम की हत्या से पहले दोनों देशों के बीच परस्पर बेहतर रिश्ता था।
Kuala Lumpur Kim Jong Un Kim Jong Nam Murder Case Malaysia North Korea Visa Free Travel Agreement Cancel कुआलालंपुर उत्तर कोरिया किम जोंग नाम हत्या मलेशिया उत्तर कोरिया वीजा मुक्त यात्रा समझौता Ahmad Zahid Hamidi
Next Story
More Stories