लखनऊ में हवाई अड्डे पर आठ घंटे बाद बहाल हुआ यातायात 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   15 Jan 2017 11:57 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में हवाई अड्डे पर आठ घंटे बाद बहाल हुआ यातायात राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आई तकनीकी खराबी को दूर कर हवाई यातायात बहाल कर दिया गया।

लखनऊ (भाषा)। राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को आई तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुआ हवाई यातायात देर रात करीब आठ घंटे बाद बहाल हो गया।

हवाई अड्डे के निदेशक के विशेष कार्यपालक अधिकारी संजय नारायण ने आज बताया कि विमानपत्तन पर कल शाम साढ़े चार बजे एक रेडियो उपकरण में आई खराबी देर रात करीब साढ़े 12 बजे ठीक हो सकी।उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर आई खराबी की वजह से कुल 20 उड़ानें प्रभावित हुई थीं। अब हालात सामान्य हो गए हैं और सभी एयरलाइंस को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

मालूम हो कि चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम बीओआर नामक रेडियो उपकरण खराब हो गया था, जिसकी वजह से विमानों की आवाजाही रोक दी गयी थी। हालांकि इस खराबी के कारण किसी विमान का मार्ग परिवर्तित करने की स्थिति नहीं बनी थी।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.