मुम्बई वर्ष 2100 तक काफी गर्म हो जाएगा: अध्ययन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुम्बई वर्ष 2100 तक काफी गर्म हो जाएगा: अध्ययन यह चेतावनी आज जारी एक नये शोध में दी गई है जिसमें पाया गया कि इस तरह के दिनों की संख्या पूरी दुनिया में घटेगी।

वॉशिंगटन (भाषा)। मुम्बई इस सदी में और गर्म हो जाएगा और इसके आधा से ज्यादा खुशनुमा दिन खत्म हो जाएंगे। यह चेतावनी आज जारी एक नये शोध में दी गई है जिसमें पाया गया कि इस तरह के दिनों की संख्या पूरी दुनिया में घटेगी।

वर्तमान में मुंबई में प्रतिवर्ष 82 दिन खुशगवार मौसम होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक 2035 तक महानगर में 16 खुशनुमा दिनों की संख्या कम हो जाएगी और 2100 तक यह घटकर 44 रह जाएगी। चक्रवात, सूखा, बाढ़, बर्फीले तूफान और मौसम के अन्य प्रारुपों पर काफी अध्ययन हुआ है लेकिन अभी तक खुशनुमा मौसम की अनदेखी की गई है।

अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान और वायुमंडल प्रशासन (एनओएए) और प्रिंसटन विश्वविद्यालय ने पहला वैश्विक विश्लेषण पेश किया कि किस तरह जलवायु परिवर्तन का खुशनुमा मौसम पर असर होता है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.