टीसीएस के एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन

Shefali SrivastavaShefali Srivastava   12 Jan 2017 7:44 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
टीसीएस के एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैनटाटा संस के चेयरमैन पद के लिए एन चंद्रशेखरन का नाम साफ हो गया है।

मुंबई। टाटा कंसेल्टेंसी सर्विस के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर एन चंद्रशेखरन को अब टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पूर्व चेयरपर्सन साइरस मिस्त्री के हटाए जाने के तीन महीने बाद नटराजन चंद्रशेखरन टाटा में शामिल हुई।

इस खबर को टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन इशात हुसैन ने कंफर्म किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि आना बाकी है। पिछले 150 वर्षों में यह पहला मौका है जब कोई गैर पारसी समुदाय का व्यक्ति इश महत्वपूर्ण कंपनी का चेयरमैन होगा।

एन चंद्रशेखरन, टाटा ग्रुप का एक भरोसेमंद नाम है। वैसे चंद्रशेखरन का टाटा ग्रुप में 30 साल लंबा करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। चेयरमैन की तलाश में उनका नाम सबसे ऊपर चल रहा था।

मूल रूप से तमिलनाडु के मोहनूर के चंद्रशेखरन ने एनआईटी त्रिची से एमसीए किया है। 1987 से वे टीसीएस का हिस्सा हैं। लंबे वक्त तक कंपनी के सीओओ और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर रहने के बाद 2009 में उन्हें सीईओ बनाया गया। पिछले साल अक्टूबर में टाटा संस की नाटकीय घटनाओं के बाद एन चंद्रशेखरन को टाटा संस बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में जगह देकर टाटा संस ने भविष्य के संकेत दे दिए थे।

इससे पहले चंद्रशेखरन की अगुवाई में ही टीसीएस का शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी-तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2016-17) में 10.9 प्रतिशत बढ़कर 6,778 करोड रुपए हो गया। कंपनी ने गत वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6110 करोड रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.