नेशनल जियोग्राफिक की ‘बेस्ट डेस्टिनेशन लिस्ट’ में केरल का द्वीप 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेशनल जियोग्राफिक की ‘बेस्ट डेस्टिनेशन लिस्ट’ में केरल का द्वीप केरल तट के पास स्थित ‘आइलैंड ऑफ क्रोज’ को नेशनल जियोग्राफिक की ‘अराउंड द वर्ल्ड इन 24 आवर्स’ नामक सूची में शामिल किया गया है।

तिरुवनंतपुरम (भाषा)। केरल के बैकवॉटर्स में स्थित छोटे से द्वीप कक्काथुरुथु को नेशनल जियोग्राफिक पत्रिका ने दुनिया भर की चुनिंदा शानदार जगहों की सूची में शामिल किया है।

केरल तट के पास स्थित ‘आइलैंड ऑफ क्रोज' को नेशनल जियोग्राफिक की ‘अराउंड द वर्ल्ड इन 24 आवर्स' नामक सूची में शामिल किया गया है। यह सूची दुनिया भर में घूमने लायक स्थानों की तस्वीरों के जरिए की जाने वाली एक यात्रा की तरह है।

केरल के पर्यटन मंत्री एसी मोइदीन ने कहा, ‘‘केरल को उसके सादे सौदर्य और अदभुत नजारों, हरी-भरी पहाड़ियों और शांत बैकवॉटर्स के लिए जाना जाता है। ये दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की प्रमुख पत्रिकाओं में से एक नेशनल जियो द्वारा सूची में शामिल किया जाना हमारे लिए गर्व की बात है।''

इस सूची में शामिल विभिन्न तस्वीरों में नॉर्वे के नॉर्दर्न लाइट्स जोन की रात 12 बजे की, हवाई की सुबह पांच बजे की, पेरिस की सुबह छह बजे की, सेन फ्रांसिस्को की सुबह सात बजे की, अबु धाबी की सुबह आठ बजे की, मेलबर्न की सुबह नौ बजे की, न्यूयार्क की रात आठ बजे की, बुडापेस्ट (हंगरी) की रात 10 बजे की और केरल की शाम छह बजे की तस्वीरें शामिल हैं। कक्काथुरुथू द्वीप प्राचीन पत्तन शहर कोच्चि से ज्यादा दूर नहीं है। इसके और मुख्य भूभाग के बीच संपर्क का एकमात्र साधन पारंपरिक नौकाएं हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.