मोदी ने नौसेना दिवस पर दी बधाई  

मोदी ने नौसेना दिवस पर दी बधाई  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसैनिकों को बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सभी नौसैनिकों और उनके परिवार वालों को नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई। हम नौसेना की व्यापक भूमिका का सम्मान करते हैं और हमारे नौसैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हैं।" देश में नौसेना की उपलब्धियों का जश्न मनाने और नौसैनिकों के संघर्षो की याद में प्रतिवर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

modi neavy congrats 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.