नोटबंदी के खिलाफ संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन,जनता का पैसा, जनता को दो जैसे नारे लगाए
Sanjay Srivastava 28 Nov 2016 12:04 PM GMT

नई दिल्ली। नोटबंदी के खिलाफ संसद परिसर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जनता का पैसा जनता को दो जैसे नारे लगाए जा रहे है।
नोटबंदी का आज 20वां दिन है। इस प्रदर्शन में विपक्ष कहीं से भी एकजुट नहीं दिख रहा है। समाजवादी पार्टी इसमें शामिल नहीं है।
नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक आज 11 बजे कर करीब 10 मिनट पर आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं नोटबंदी पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
New Delhi rahul gandhi Notes Ban Lok Sabha Adjourned Congress Protest Parliament Rajya Sabha adjourned
Next Story
More Stories