पाकिस्तान ने रजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तान ने रजौरी में संघर्षविराम का किया उल्लंघन  गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिला के पल्लनवाला सेक्टर में LoC के पास स्थित भारतीय चौकियों और गाँवों को निशाना बनाया था। 

जम्मू (भाषा)। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित भारतीय चौकियों पर शनिवार सुबह मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर उन्हें निशाना बनाया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े दस बजे नौशेरा सेक्टर में बिना किसी उकसावे के 120 मिमी के मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर संघर्षविराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का हमारी सेना उचित जवाब दे रही है।'' उन्होंने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी भी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है जबकि दोनों ओर से जवाबी गोलीबारी जारी है।

गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिला के पल्लनवाला सेक्टर में LoC के पास स्थित भारतीय चौकियों और गाँवों को निशाना बनाया था। मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के रजौरी में LoC के पास चार घंटों तक भारी गोलीबारी और गोलाबारी करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था नतीजतन भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

जम्मू कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की 286 घटनाओं के कारण ‘2003 भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन समझौता' लगभग निरर्थक हो गया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए आतंकवादी लांच पैड को ध्वस्त करने की घटना के बाद से 14 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 लोग मारे गए हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.