पुडुचेरी : BJP ने किरण बेदी के कामकाज पर कांग्रेस की आलोचना का मजाक उड़ाया 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पुडुचेरी : BJP ने किरण बेदी के कामकाज पर कांग्रेस की आलोचना का मजाक उड़ाया किरण बेदी, उपराज्यपाल

पुडुचेरी (भाषा)। BJP की पुडुचेरी इकाई ने उपराज्यपाल किरण बेदी के कामकाज के खिलाफ यहां सत्तारुढ़ कांग्रेस की आलोचना का आज मजाक उड़ाया।

स्थानीय BJP अध्यक्ष वी स्वामीनाथन ने आज कहा कि पुडुचेरी में एक स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने और समृद्ध पुडुचेरी हासिल करने में किरण बेदी जो उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, उससे उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया है।

उन्होंने यह भी कहा कि उपराज्यपाल को हटाने की कांग्रेस की मांग केवल निष्फल प्रयास है। यह उल्लेख करते हुए कि बेदी को नहीं हटाया जाएगा, स्वामीनाथन ने सत्तारुढ़ कांग्रेस विधायकों द्वारा बेदी के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजे जाने के मुद्दे पर बात करने से इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन इतना ही कहूंगा कि बेदी लोगों के लिए एक स्वच्छ प्रशासन उपलब्ध कराने की इच्छुक हैं।'' आधिकारिक संवाद के लिए व्हाट्सएप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से संबंधित मुख्यमंत्री के दो जनवरी के आदेश को किरण बेदी द्वारा रद्द किए जाने के बाद उपराज्यपाल और पुडुचेरी सरकार के बीच हालिया टकराव हुआ, जबकि वह खुद अधिकारियों द्वारा संवाद के लिए व्हाट्सएप के इस्तेमाल पर जोर दे रही थीं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.