कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   21 Nov 2016 5:57 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारीफोटो : साभार इंटरनेट

श्रीनगर (भाषा)। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हालांकि बादलों के कारण घाटी में तापमान में कुछ वृद्धि हुई है जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की सूचना मिली है. यह मौसम की पहली बर्फबारी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह हुई बर्फबारी का लोगों ने लुत्फ उठाया। खासतौर पर बादल छाए रहने के कारण तापमान में कुछ वृद्धि होने से लोगों को राहत मिली है।

स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान में करीब चार डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान कल रात के शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि घाटी में कोकेरनाग और गुलमर्ग सहित अन्य कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।





   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.