थलसेना भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक मामले में 18 गिरफ्तार, परीक्षा रद्द

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   26 Feb 2017 7:37 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
थलसेना भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक मामले में 18 गिरफ्तार, परीक्षा रद्दठाणे पुलिस की अपराध शाखा लीक प्रश्न पत्र को दिखाती हुई। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने महाराष्ट्र और गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार किया।

ठाणे/नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय थलसेना में निचले स्तर के कुछ पदों पर भर्ती से जुड़ी परीक्षा के प्रश्न-पत्र महाराष्ट्र और गोवा में लीक होने का मामला सामने आने के बाद आज परीक्षा रद्द कर दी गई। थलसेना भर्ती बोर्ड की ओर से यह परीक्षा आयोजित की गई थी। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने कल रात से अब तक महाराष्ट्र और गोवा से 18 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों पर प्रश्न-पत्र लीक में शामिल होने का आरोप है। ठाणे पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

सेना की परीक्षा देते परीक्षार्थी।

नई दिल्ली में थलसेना सूत्रों ने बताया कि काम्पटी, नागपुर, अहमदनगर, अहमदाबाद, गोवा और किर्की सहित कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई। सैनिक लिपिक, स्ट्रॉंगमैन और ट्रेड्समैन सहित कई पदों के लिए देश के 52 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। सूत्रों ने बताया कि थलसेना ने आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं और छानबीन के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, अन्य केंद्रों पर भी परीक्षाएं रद्द किए जाने की संभावना है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कोचिंग सेंटरों के लिए काम करने वाले कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों को कथिततौर पर प्रश्न-पत्र लीक किए। अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र के लिए कथित तौर पर दो-दो लाख रुपए देने पड़े। ठाणे के एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि थलसेना कर्मियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता। लीक के बारे में मिली एक गुप्त-सूचना के बाद ठाणे पुलिस ने अपने स्थानीय समकक्षों की मदद से महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और नागपुर में कई जगहों और गोवा में कुछ जगहों पर छापेमारी की।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.