हेवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटक सुरक्षित: गृह मंत्री    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हेवलॉक द्वीप पर फंसे पर्यटक सुरक्षित: गृह मंत्री     केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

नई दिल्ली (भाषा)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अंडमान के हेवलॉक द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्हें जल्दी निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिंह ने आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी से बात की और उनसे वहां फंसे हुए पर्यटकों की स्थिति के बारे में पूछा।

मुखी ने गृहमंत्री को स्थिति और फंसे हुए पर्यटकों को बचाने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया। सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘हेवलॉक द्वीप में सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और सरकार ने उन्हें निकालने के लिए सभी तैयारी की है। चक्रवात की तीव्रता कम हो जाने के बाद सरकार बचाव अभियान शुरू करेगी।'' गृहमंत्री ने कहा कि बचाव दल पहले ही पोर्ट ब्लेयर में मौजूद हैं. गृहमंत्री ने वहां फंसे पर्यटकों के परिवारों से अपील की कि वे घबराएं नहीं क्योंकि हेवलॉक द्वीप में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पोर्ट ब्लेयर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हेवलॉक और नील द्वीप चक्रवात की वजह से उत्पन्न खराब मौसम की स्थितियों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ये स्थितियां दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पैदा हुई हैं और इनसे भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और समुद्र में तेज लहरें उठने की स्थिति पैदा हो गई है।

नील और हेवलॉक द्वीप अंडमान में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं और यहां सिर्फ पोतों या हेलीकॉप्टरों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। बीते सोमवार से खराब मौसम के कारण इनका संचालन बंद है। दक्षिण अंडमान के उपायुक्त उदित प्रकाश राय ने कल कहा था, ‘‘द्वीप की यात्रा करने वाले लगभग 1400 यात्री इस समय फंसे हुए हैं और वे घर लौटने के लिए अभी पोर्ट ब्लेयर पहुंचने में असमर्थ हैं।'' नील और हेवलॉक द्वीपों के 10 गांवों के स्थानीय लोग भी चक्रवात के कारण प्रभावित हुए हैं, जिससे जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हुई है। लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए भारतीय नौसैन्य पोत बितरा, बंगाराम, कुंभीर और एलसीयू 38 को तैनात किया गया है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.