पेरु बाढ़ में फंसे हजारों लोग 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पेरु बाढ़ में फंसे हजारों लोग मूसलाधार वर्षा के बाद आई बाढ़

लीमा (भाषा)। पेरु की राजधानी लीमा में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में हजारों लोग फंस गए हैं और बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने के तरीके तलाश कर रहे हैं।

यह बाढ़ उस वक्त आई है जब राष्ट्रीय आपात अभियान केंद्र ने बताया कि पेरु में इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 65 लोग मारे गए हैं। बाढ़ से तीन मौतें उत्तरी पेरु के ला लिबर्टाड क्षेत्र में हुईं, जबकि दो लोग लापता हैं। कई सप्ताह की भारी बारिश के बाद एक करोड़ की आबादी वाली राजधानी के दूर दराज के इलाकों में कल सुबह जब लोगों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनके घरों में पानी भरा हुआ है। राजधानी को देश के अन्य भागों से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग के कई भागों के भूस्खलन के कारण बंद हो जाने से लोग बाकी हिस्सों से कट गए हैं।

राष्ट्रपति पेड्रो पाब्लो कुजिंस्की ने कहा,‘‘ हालात खराब हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन इससे निपटने के लिए हमारे पास संसाधन हैं।’’

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.