यूपी में बादल छाए, बूंदाबांदी के आसार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में बादल छाए, बूंदाबांदी के आसारमौमस विभाग के अनुसार, शाम तक बूंदाबांदी होने की संभावना है।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौमस विभाग के अनुसार, शाम तक बूंदाबांदी होने की संभावना है।

रविवार से बदली का असर रहेगा और बूंदाबादी होने के आसार हैं। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से बदली का असर दिखाई दे रहा है। हवा का रुख बदलकर पुरवाई की तरफ चलने लगेगा तो बांदल छंटने की संभावना है। अन्यथा एक दो दिनों तक ऐसी स्थिति बरकरार रहेगी।
जेपी गुप्ता, निदेशक, उत्तर प्रदेश मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त रविवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 11.2 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.