यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का निधन
गाँव कनेक्शन 22 Nov 2016 10:16 AM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का आज 89 साल की उम्र में लखनऊ में निधन हो गया। रामनरेश यादव ने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। रामनरेश यादव मध्यप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
रामनरेश यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनको सांस लेने में दिक्कत के बाद PGI में भर्ती करवाया गया था। फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव निवासी रामनरेश यादव 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 8 सितंबर 2011 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और 8 सितंबर 2016 को कार्यकाल समाप्त हुआ।
Next Story
More Stories