इस स्टेडियम में हजारों लोगों के सामने 10 लोगों को दी गई फांसी, देखने के लिये भेजा गया था निमंत्रण 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इस स्टेडियम में हजारों लोगों के सामने 10 लोगों को दी गई फांसी, देखने के लिये भेजा गया था निमंत्रण साभार: इंटरनेट।

चीन में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 लोगों को सरेआम फांसी पर लटका दिया गया और ये देखने के लिए निमंत्रण भी भेजा गया। दक्षिण चीन के गुआंगडोंग में 10 आरोपियों को पब्लिक ट्रायल के बाद फांसी की ये सजा दी गई। 10 लोगों में से 7 को नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के दोषी ठहराया गया था, जबकि अन्य को हत्या और डकैती के दोषी पाया गया था।

घटना से 4 दिन पहले भेजा गया निमंत्रण अंग्रेजी मीडिया में छपी खबर के मुताबिक गुआंगडोंग में 12 आरोपियों पर पब्लिक ट्रायल चलाया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद 10 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई। घटना से चार दिन पहले, स्थानीय निवासियों को सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक नोटिस में सजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया गया था। आरोपियों को पुलिस के ट्रकों के पीछे स्टेडियम में लाया गया।

ये भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को 3 साल की जेल

उन्हें एक स्टेडियम में ले जाया गया जहां हजारों की संख्या में लोग सजा देखने आए थे। हर आरोपी के साथ चार पुलिसवाले मौजूद थे। जहां एक के बाद एक उन्हें फांसी दी जाने लगी। स्टेडियम में बैठे लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगा है। जहां एक के बाद एक उन्हें फांसी दी जाने लगी। स्टेडियम में बैठे लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.