बिहार : बिहार शरीफ में पुलिस और एक समुदाय के बीच झड़प, कई घायल 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार : बिहार शरीफ में पुलिस और एक समुदाय के बीच झड़प, कई घायल प्रतीकात्मक फ़ोटो 

नई दिल्ली। बिहार में पुलिस और मुस्लिम समुदाय के बीच झड़प और संघर्ष की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जुलूस निकालने वालों पर फायरिंग की। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि पहले उन्होंने पुलिस पर पथराव किया है।

दरअसल, बिहारशरीफ में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकाल रहे थे। ये प्रदर्शन गोहत्या के नाम पर मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आयोजित किया गया था। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने इस जुलूस की इजाजत नहीं दी थी। बावजूद इसके लोग नहीं माने और जुलूस निकालने लगे। आरोप है कि जब पुलिस ने इसका विरोध किया तो भीड़ भड़क गई और पुलिस पर ही हमला करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने की फायरिंग

सूत्रों की माने तो भीड़ के पथराव में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के जवाब में पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.