प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिप्लब कुमार देब को गले लगाकर दी मुख्यमंत्री बनने की बधाई

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 March 2018 6:58 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिप्लब कुमार देब को गले लगाकर दी मुख्यमंत्री बनने की बधाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाते मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप पहचान ही रहे हैं, पर जो साहब बड़े ही जोशखरोश के साथ प्रधानमंत्री के गले लग रहे हैं उन्हें हो सकता है आपको पहचानने में कुछ दिक्कत हो रही हो। जी...यह हैं त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब। जिन्होंने आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह त्रिपुरा की पहली भाजपा सरकार है जिसने वाम मोर्चे के 25 साल के शासन को समाप्त किया और आज से सत्ता में आई है।

पर चित्र में एक अनोखी बात दिख रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और गले लग रहे मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की वजह से कुछ असहज सा महसूस कर रहे हैं। अगले चित्र में जब बिप्लब कुमार देब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ बढ़े तो अमित शाह ने उनका हाथ पकड़ बधाई स्वीकार कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चित्र में सहज होने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलते मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब

आप को क्या लगता है इन दोनों चित्रों को देखकर.....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाते मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब

राज्यपाल तथागत रॉय ने असम राइफल्स ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में बिप्लब कुमार देब को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा नेता जिश्नु देव बर्मन को उप- मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिश्नु अभी विधायक नहीं चुने गए हैं, क्योंकि उनके विधानसभा क्षेत्र चरिलाम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) में माकपा उम्मीदवार के निधन की वजह से मतदान टल गया था। इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को कराया जाएगा।

भाजपा के पांच और उसकी गठबंधन सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के अध्यक्ष एन सी देवबर्मन सहित दो सदस्यों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रतन लाल नाथ, सुदीप रॉय बर्मन, प्रणजीत सिंघा रॉय, मनोज कांति देव और सरकार में शामिल एकमात्र महिला मंत्री सांतना चकमा भाजपा से हैं जबकि एन सी देवबर्मन और मेवार कुमार जमातिया आईपीएफटी से हैं। देवबर्मन आईपीएफटी के अध्यक्ष और जमातिया महासचिव हैं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.