इलाहाबाद: यमुना नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, कई लापता

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इलाहाबाद: यमुना नदी में नाव पलटी, 3 की मौत, कई लापताकुछ लोग अभी भी लापता हैं।

इलाहाबाद। इलाहाबाद के घूरपुर में पालपुर गांव के यमुना घाट पर एक नाव पलट गई। नाव में सवार दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। नाव में एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे जिनमें से कुछ लोगों की जान बचा ली गई। जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है।

पालपुर गांव के इस यमुना घाट से सैकड़ों लोग रोज इस पार से उस पार आते जाते हैं। रविवार को एक बड़ी नाव धूमनगंज के तारापुर गांव से करीब दो दर्जन लोगों को बैठाकर पालपुर आ रही थी। नाव पर छह बाइक व इतनी ही साइकिलें भी थीं। बताते हैं नाव पालपुर घाट से 20 मीटर की दूरी पर ही थी कि अचानक तेज आंधी आ गई।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

नाव वाले ने संभालने की काफी कोशिश की लेकिन नाव फिर भी पलट गई। नाव के पलटते ही चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर घाट के समीप बैठक बालू मजदूर व गांव के लोग दौड़े और डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गए। मजदूरों ने रस्सी के सहारे नाव को बाहर खींचकर उनकी जान बचाई। कई अन्य लोगों को भी बाहर निकाला गया।

इस दौरान ट्रांस यमुना क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कमाई के चक्कर में वह नाव की क्षमता से ज्यादा भार लेकर जा रहा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नाव भंवर में फंस जाने के कारण पलटी है। सूत्रों के मुताबिक, यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.