इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा का कब्जा 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   15 Oct 2017 3:55 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ  चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा का कब्जा इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नए अध्यक्ष चुने गए समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव।

इलाहाबाद (भाषा)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव ने अध्यक्ष पद पर और इसी संगठन के चंद्रशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। महामंत्री पद पर भाजपा से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की।

शनिवार देर रात में घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष बने अवनीश यादव ने मृत्युंजय परमार को हराया जो किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद की एबीवीपी की प्रत्याशी प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एबीवीपी के चितवंत कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।

महामंत्री निर्वाचित हुए एबीवीपी के द्विवेदी ने निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई के अर्पित सिंह को हराया।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.