भगवंत मान आप के पंजाब प्रमुख बनाए गये 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भगवंत मान आप के पंजाब प्रमुख बनाए गये भगवंत मान

चंडीगढ़ (भाषा)। संगरुर से सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी ने पंजाब के लिए पृथक पीएसी के गठन का भी फैसला किया है ताकि प्रदेश इकाई स्वतंत्रता से अपने फैसले ले सके।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

नई दिल्ली में आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में पंजाब इकाई में सुधार के लिए एक कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गयी। मान को पार्टी प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया जबकि सुनाम से आप विधायक अमन अरोड़ा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

जरगांव से विधायक सरबजीत कौर मनुके को विधानसभा में विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। प्रवक्ता ने यहां बताया कि पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पीएसी की बेहद लंबी बैठक में अन्य कई फैसले भी लिये गये।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.