बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तीन चरणों में होंगे चुनाव, जानिए कितनी सीटों पर कब पड़ेंगे वोट

बिहार विधान चुनाव 2020 के तारीखों का ऐलान हो गया है, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तीन चरणों में होंगे चुनाव, जानिए कितनी सीटों पर कब पड़ेंगे वोट

बिहार विधान चुनाव 2020 के लिए तारीख की घोषणा हो गई, इस बार बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कोविड काल में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण का चुनाव 28 अक्टूबर 2020 को होगा, दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को कराया जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार विधान सभा चुनावों के रिजल्ट की घोषणा 10 नवंबर की जाएगी। इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी, 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी तथा 7 नवंबर को आखिर चरण की वोटिंग होगी। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी एक चुनौती है। सोशल मीडिया पर कोई भी अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी।

बिहार चुनाव में इस बार 7 करोड 79 लाख वोटर है । 3 करोड़ 79 लाख पुरूष वोटर और 3 करोड 39 लाख महिला वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है। सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा।

इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा। सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा।

पहला चरण : वोटिंग 28 अक्टूबर, 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग

नोटिफिकेशन : 1 अक्टूबर

नामांकन की अंतिम तारीख : 8 अक्टूबर

स्क्रूटनी- 9 अक्टूबर

नाम वापसी : 12 अक्टूबर तक

दूसरा चरण : वोटिंग 3 नवंबर । 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

नोटिफिकेशन: 9 अक्टूबर

नामांकन की अंतिम तारीख: 16 अक्टूबर

स्क्रूटनी- 17 अक्टूबर

नाम वापसी : 19 अक्टूबर तक

तीसरे चरण : वोटिंग 7 नवंबर को 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग

नोटिफिकेशन : 13 अक्टूबर

नामांकन की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर

स्क्रूटनी - 21 अक्टूबर

नाम वापसी : 23 अक्टूबर तक

चुनाव परिणाम 10 नवंबर

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.