नेपाल की जेल में बंद ‘बिकिनी किलर’ की 10 जून को होगी ओपेन हार्ट सर्जरी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नेपाल की जेल में बंद ‘बिकिनी किलर’ की 10 जून को होगी ओपेन हार्ट सर्जरीचार्ल्‍स शोभराज जो बिकिनी किलर के नाम से मशहूर है।

नई दिल्ली। चार्ल्‍स शोभराज जो बिकिनी किलर के नाम से मशहूर है, वो दिल की बीमारी से ग्रस्त है। शनिवार को काठमांडू के एक अस्पताल में उसकी ओपेन हार्ट सर्जरी की जाएगी। शोभराज को 2003 में नेपाल के एक कैसीनो से गिरफ्तार किया गया था।

शोभराज नेपाल में मर्डर के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्‍सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक वह इस वक्‍त दिल की बीमारी से ग्रस्‍त है और कुछ दिन पहले जेल में गिरकर बेहोश हो गया था।

अपनी बीमारी की वजह से वह जेल से जल्‍द रिहाई चाहता है। दरअसल वह पेरिस में अपनी सर्जरी कराना चाहता हैं। 'द इंडियन एक्‍सप्रेस' की इस रिपोर्ट के मुताबिक चार्ल्‍स शोभराज का कहना है कि फ्रांस की तुलना में नेपाल में ओपन हार्ट सर्जरी कराने पर रिस्‍क फैक्‍टर ज्‍यादा है। इसलिए वह पेरिस में सर्जरी कराना चाहता है।

उसका इलाज करने वाले अस्‍पताल के डॉक्‍टरों का इस मसले पर कहना है कि शोभराज की हालत बहुत गंभीर नहीं है। उसको तत्‍काल वाल्‍व रिप्‍लेसमेंट और सर्जरी की जरूरत है। इसलिए 10 जून (शनिवार) को उसकी सर्जरी की जाएगी।

चार्ल्‍स शोभराज को क्यों कहा जाता है बिकिनी किलर

चार्ल्‍स शोभराज (73) वियतनाम और भारतीय मूल का सीरियल किलर है। उस पर आरोप है कि 1970 के दशक में दक्षिण पूर्व एशिया में उसने कई पश्चिमी पर्यटकों को अपना निशाना बनाया। उसके बाद उसे 'बिकिनी किलर' कहा जाने लगा। उस पर आरोप है कि कथित रूप से उसने एक कम से कम एक दर्जन हत्‍याएं कीं। वह भारत में दोषी पाया गया और 1976 और 1997 के दौरान भारत की तिहाड़ जेल में भी रहा। रिहा होने के बाद वह पेरिस में रहा। 2003 में वह फिर नेपाल लौटा और वहां एक पुराने मामले में गिरफ्तार हो गया। उसको नेपाली अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई। वह तब से सजा काट रहा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.