अब बिसलेरी की बोतलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी जानकारी    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब बिसलेरी की बोतलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगी जानकारी     बिसलेरी की बोतल पर अब दिखेगीं कई भाषाएं।

नई दिल्ली (भाषा)। बोतलबंद पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी जल्द ही अपनी बोतलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी देने वाले लेबल लगाना शुरु करेगी। कंपनी ने आज एक बयान में बताया कि पहले चरण में वह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इस तरह के लेबल वाले उत्पाद पेश करेगी।

कंपनी ने कहा कि इस पहल का मकसद विभिन्न बाजारों में स्थानीय लोगों से जुडना है. इससे उन्हें ब्रांड की पहचान और उससे जुडने में मदद मिलेगी क्योंकि इसे वह उस भाषा में पहचान पाएंगे जिसे वह समझते हैं। बिसलेरी इंटरनेशनल में विपणन निदेशक अंजना घोष ने कहा कि भारत एक बहुभाषीय देश है और लोग अपनी स्थानीय भाषाओं में संवाद करना पसंद करते हैं.

कंपनी अपने लेबल हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड, बंगाली, उडयिा और असमी भाषा में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जल्द वसूला जाएगा टोल टैक्स

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.