चित्रकूट: आम के पेड़ से लटकती मिली दो लड़कियों की लाश, पुलिस जांच में जुटी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चित्रकूट: आम के पेड़ से लटकती मिली दो लड़कियों की लाश, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के चित्रकूट के एक गांव में दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकती पाई गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां की लाश गुरुवार सुबह पेड़ से लटकती पाई गईं। लड़कियां बुधवार से ही गायब बताई जा रही थीं। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह मामला चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के खटैयाखादर गांव का है। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों का नाम शिव देवी (19) और सविता (17) है। लड़कियां बुधवार दोपहर को शौच के लिए गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद पूरे रात उनकी तलाश की गई तब सुबह आम के पेड़ से दोनों के शव लटकते पाए गए।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में की जांच कर रही है। पुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों ही एंगल से जांच में जुटी है। इस मामले में पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्‍थ‍िति और साफ हो सकेगी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.