बजट हाईलाइट : कृषि क्षेत्र के लिए हुईं कई बड़ी घोषणाएं, किसानों के लिए खबर
Mithilesh Dhar 2 Feb 2018 11:04 AM GMT

वित्त मंत्री अरुण जेटली मोदी सरकार के कार्यकाल का आखिरी पूर्णकालिक बजट आज पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री अब तक कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। नजर डालते हैं कि जेटली के पोटली से अभी तक किसानों के लिए क्या-क्या निकला
कृषि क्षेत्र के लिए घोषणाएं
- कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर।
- मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध।
- फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी।
- किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए प्रयासरत।
- किसानों को लागत का डेढ़ गुना मिलेगा।
- 2000 करोड़ की लागत से कृषि बाजार बनेगा।
- नया ग्रामीण बाजार ई-नैम बनाने का ऐलान।
- ऑपरेशन ग्रीन के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
- सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा।
- कृषि उत्पादन से जुड़ी कंपनियों को टैक्स राहत की घोषणा।
- कृषि प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए 1400 करोड़ रुपए मिलेगा।
- 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाने का ऐलान।
- लघु और सीमांत किसानों के लिए ग्रामीण कृषि बाजारों का विकास किया जाएगा।
- गांवों में 22 हज़ार हाटों को कृषि बाजार में तब्दील किया जाएगा।
- खरीफ की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को 1.5 गुना किया गया है।
- कृषि उत्पादों के निर्यात को 100 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य।
- अगले वित्त वर्ष में किसानों को 11 लाख करोड़ रुपए के कृषि ऋण देने का प्रस्ताव।
- .बांस की पैदावार बढ़ाने के लिए 590 करोड़।
Next Story
More Stories