यूपी: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

उत्‍तर प्रदेश की योगी मंत्रिमंडल में बुधवार को पहला विस्‍तार हुआ। इसमें के पहले विस्तार में कुल छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। कुल 23 नए मंत्री शामिल किए गए। इस कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण का खास ध्यान रखा गया है। 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 3 दलित, 3 वैश्य, 2 क्षत्रिय, 2 जाट, 2 कुर्मी, 1 गुर्जर, 1 राजभर, 1 गडरिया, 1 शाक्य और 1 मल्लाह हैं।

योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी ने शपथ ली। वहीं नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।


इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.