कांग्रेस पार्षद के भाई ने महिला को बुरी तरह पीटा, VIDEO वायरल होने पर 6 गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कांग्रेस पार्षद के भाई ने महिला को बुरी तरह पीटा, VIDEO वायरल होने पर 6 गिरफ्तार

लखनऊ। पंजाब के मुक्तसर में कांग्रेस पार्षद के भाई पर एक महिला की पिटाई करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, मुक्तसर नगर निगम के पार्षद राकेश चौधरी के भाई सन्नी चौधरी और उसके सहयोगियों ने पैसे के लेन देन के चलते एक महिला की बेल्‍ट और डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया।

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी सन्नी चौधरी अपने सहयोगियों के साथ महिला को सड़क पर बुरी तरह से पीट रहा है। वो उस महिला को गाली भी दे रहा है। महिला को कई लोग मिलकर मार रहे हैं और वो सड़क पर बेसुध पड़ी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक महिला मार खा रही महिला को बचाने आती है तो आरोपी उसकी भी पिटाई करता है। फिलहाल महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला संज्ञान में आया है। इस घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजीत ढेसी का कहना है कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हम आरोपियों को कड़ी सजा देने पर जोर देंगे। महिला को अस्‍पताल में एडमिट किया गया है।" आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.