कर्नाटक: कांग्रेस नेता शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने पहुंचे मुंबई

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कर्नाटक: कांग्रेस नेता शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने पहुंचे मुंबई

लखनऊ। कर्नाटक में हफ्ते भर से चल रहा सियासी नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह‍ कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरि‍ष्ठ नेता एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार मुंबई के एक आलीशान होटल में रह रहे प्रदेश सरकार के बागी विधायकों को मनाने की अंतिम कोशिश करने पहुंचे हैं।

मुंबई पहुंचने के बाद शिवकुमार ने कहा, मुंबई पुलिस अथवा अन्य बलों को पहले तैनात होने दीजिए। हम यहां अपने दोस्तों से मिलने आये हैं। हम एक साथ राजनीति में आये थे और एक साथ जायेंगे।

इसे भी पढ़ें-झील में लगता है कश्मीर का यह बाज़ार, ग्राहक भी आते हैं नाव पर

कर्नाटक में सत्तारूढ़ गठबंधन के 12 विधायक, प्रदेश की एच डी कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने और विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद, शनिवार से ही यहां के एक होटल में रह रहे हैं। इन विधायकों में से सात कांग्रेस के, तीन जद एस के जबकि दो विधायक निर्दलीय हैं।

आधी रात को दस विधायकों ने पुलिस को पत्र लिख कर जान का खतरा बताया था और उनसे आग्रह किया कि जिस होटल में वे ठहरे हुए हैं वहां शिवकुमार को प्रवेश करने से रोका जाए।

इसे भी पढ़ें-गुजरात: साबरमती नदी में बह रहा 'जहर', किसान इसी से कर रहे खेती

गौरतलब है कि मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर के आर रमेश कुमार ने 13 बागी विधायकों में से आठ विधायकों का इस्तीफा कानूनन सही नहीं पाए जाने पर ठुकरा दिया। जिसके बाद कर्नाटक की कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार से बगावत कर चुके 10 विधायक मंगलवार शाम वापस मुंबई लौट आए।

जानकारी के लिए बता दें कि जद (एस)-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के विधानसभा में कुल 118 विधायक हैं। इनमें इस्तीफा दे चुके विधायक भी शामिल हैं। इन 118 विधायकों में से अध्यक्ष के अलावा 78 कांग्रेस के, 37 जद (एस) के, बसपा का एक और दो निर्दलीय विधायक हैं। सदन में भाजपा के 105 विधायक हैं। बहुमत के लिए 113 विधायक होने जरूरी हैं। (इनपुट भाषा)

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.