मुंबई-गोवा राजमार्ग पर छह माह के अन्दर बन पुल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई-गोवा राजमार्ग पर छह माह के अन्दर बन पुलमुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुल

लखनऊ। मुंबई और गोवा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग -66 पर बना जो पुल पिछले साल 2 अगस्त, 2016 को भारी वर्षा के कारण ध्वस्त हो गया था, उसे महज़ 165 दिन में फिर से तैयार कर लिया गया है।

इस पुल के निर्माण में आने वाली लागत लागत को ट्रांसपॉर्ट मिनिस्टर ने पिछले साल 2 सितंबर को ही मंजूरी दी थी। उसके बाद टेंडर प्रक्रिया के जरिए यह काम आवंटित करते हुए तय किया गया था कि इस पुल का कार्य 180 दिन में पूरा किया जाएगा, लेकिन इस काम को 165 दिन में ही पूरा कर लिया गया।

यह नया पुल 16 मीटर चौड़ा और 239 मीटर लंबा है। इस पुल के निर्माण में कुल 35.77 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इस पर फुटपाथ, बाढ़ चेतावनी प्रणाली और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है और इसके निर्माण में जंगरोधी इस्पात का इस्तेमाल किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष 2 अगस्त को देर रात मुंबई-गोवा हाईवे पर स्थित महाड में पुल गिर जाने से सावित्री नदी में कई वाहन समा गए थे। इस घटना में 26 लोगों का शव बरामद किया गया था और कई लोग लापता हो गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिवार वालों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजा राशि की घोषणा की थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.