कोरोना वायरस: देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन, यात्री ट्रेनों का संचालन बंद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कोरोना वायरस: देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन, यात्री ट्रेनों का संचालन बंद

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की संख्‍या 350 के करीब हो गई है। वहीं, सात लोगों की मौत हो गई है। इन हालातों से न‍िपटने के ल‍िए रव‍िवार को सरकार ने कई महत्‍वपूर्ण न‍िर्णय ल‍िए हैं, जैसे देश भर में ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक रद्द कर द‍िया गया है। जानिए आज द‍िन भर क्‍या हुआ...

- देश के 75 ज‍िलों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। यह देश के वो 75 जिले हैं जहां कोरोना के पॉजिट‍िव मरीज पाए गए हैं।

- यूपी के सीएम योगी ने प्रदेश के 15 जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला ल‍िया है। यह लॉकडाउन 25 मार्च तक लागू रहेगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, प्रयागराज, नोएडा जैसे जिले शामिल हैं। इसके साथ ही यूपी रोडवेज की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसे इन जिलों में आ पाएंगी।


- पश्चिम बंगाल में 31 मार्च तक सभी नगर निगमों में लॉकडाउन का फैसला किया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाएं जैसे अनाज, दूध, मेडिकल, सब्जी, फायर जैसी सुविधाएं जारी रहेंगी।

- रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। मालगाड़ियों का संचालन जारी रहेगा। जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उनका रिफंड 21 जून तक काउंटरों से लिया जा सकता है। जो ट्रेनें चल रही हैं और उनकी यात्रा पूरी नहीं हुई है वह अपने स्टॉपेज पर जाकर रुक जायेंगी।

- महाराष्ट्र में धारा 144 कल से लागू होगी। वहीं मुंबई में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है।

- उत्तराखंड को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य में सभी परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी।

- पंजाब सरकार ने पांच जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। जालंधर, पटियाला, नवानशहर, होशियारपुर और संगरूर जिले में लॉकडाउन किया गया है.ये लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा।

- दिल्‍ली के सारे बॉडर सील किए गए। 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया।

लॉकडाउन में क्या क्या रहेगा खुला

- दूध, सब्जी और दवा की दुकानें लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे।

- इसके अलावा राशन की दुकानें भी खुली रहेंगी।

- अस्पताल और क्लीनिक भी इस दौरान खुले रहेंगे।

- पेट्रोल पंप और एटीएम भी खुले रहेंगे.



  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.