नववर्ष पर वैष्णो देवी में भीड़ बढ़ने की आशंका से श्राइन बोर्ड ने जारी किये ये दिशानिर्देश  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नववर्ष पर वैष्णो देवी में भीड़ बढ़ने की आशंका से श्राइन बोर्ड ने जारी किये ये दिशानिर्देश  वैष्णो देवी मंदिर।

अमित शर्मा/गाँव कनेक्शन

तीन साल के बाद जारी वर्ष में मां वैष्णो देवी की यात्रा में नया रिकार्ड कायम हुआ है। जारी वर्ष को समाप्त होने में कुछ दिन बाकी हैं ,लेकिन अब तक यात्रियों का आंकड़ा 80 लाख पार कर गया है। यह तीन साल में यात्रा का सबसे अधिक आंकड़ा है। जिसके चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड व जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्याप्क प्रबंध किए हुए हैं। नव वर्ष पर यात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अगर ऐसा होता है तो प्रतिदिन सिर्फ पचास हजार यात्रियों को ही भवन जाने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर

जिला आयुक्त ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की संख्या नव वर्ष पर अगर अधिक हो जाएगी तो उसे कंट्रोल करने के लिए 50 हजार के बाद यात्रियों को यात्रा पर्ची नहीं दी जाएगी। जो यात्री कटरा में रूक जाएगें उनके लिए रहने खाने के लिए जिला प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड कटरा द्वारा मिलकर प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके।

जिला आयुक्त ने आगे कहा कि, “ नव वर्ष नजदीक है, और यात्रियों में माता रानी के दर्शन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।”

यात्रियों का कहना है कि, “ माता रानी हर वर्ष खूशियों के साथ हमे यहां बुलाए और हम पूरे दूनिया की भलाई के लिए कामना करेंगे और हम मां से प्राथना करते है की राज्य में और देश में हमेशा शांति और भाई- चारा बना रहे। मां सब की मनोकामना पूरी करें।”

ये भी पढ़ें-अब एक दिन में 50,000 भक्त ही कर पाएंगे माता वैष्णों देवी के दर्शन: एनजीटी

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.