यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दंगा, एक की मौत, पुलिस ने लगाया कर्फ्यू 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान दंगा, एक की मौत, पुलिस ने लगाया कर्फ्यू प्रतीकात्मक फोटो, साभार इंटरनेट

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने सांप्रदायिक दंगे का रुप ले लिया। जिले के बिलराम गेट इलाके से शुरु हुआ उपद्रव पूरे शहर में फैल गया। पथराव, आगजनी व गोलीबारी की घटना के बाद हालात इतने बिगड़े कि प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। हालात काबू करने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया है।

घटना कासगंज के कोतवाली इलाके की है। यहां बिलग्राम गेट के पास से गुजर रही तिरंगा यात्रा में शामिल युवकों ने नारेबाजी की। प्रतिक्रिया में दूसरे समुदाय के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी होने लगी। फायरिंग में चंदन अभिषेक गुप्ता नाम के एक युवक की मृत्यु हो गई। उग्र भीड़ ने गाड़ियों में आग लगा दी। हालात काबू करने पहुंची पुलिस ने अतिरिक्त बल मंगा कर लोगों को खदेड़ा। हालात पर नजर रखने के लिए अलीगढ़ मंडल से उच्चाधिकारी कासगंज पहुंच चुके हैं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.