चक्रवाती तूफान 'तितली' ने लिया प्रचंड रूप, आंध्र प्रदेश में एक की मौत

मौसम विभाग के अनुसार तूफान के दौरान 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक शख्स की मौत की भी जानकारी है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चक्रवाती तूफान तितली ने लिया प्रचंड रूप, आंध्र प्रदेश में एक की मौत

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आए चक्रवाती तूफान तितली ने गुरुवार को प्रचंड रूप ले लिया। यह तुफान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के दौरान 145 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान से आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक शख्स की मौत की भी जानकारी है।



उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों तक पहुंचने के बाद तूफान बंगाल की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले 12 घंटों तक तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है. तूफान की वजह से ओडिशा के तटीय इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को हटाया गया है। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली के पोल और पेड़ गिरने की खबरें हैं. राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है.



भुवनेश्वर में मौसम केंद्र के निदेशक एच आर बिस्‍वास ने बताया कि, चक्रवात के ओडिशा पार करके पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तूफान धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। तटीय ओडिशा के कुछ इलाकों में बुधवार से ही बारिश हो रही थी।



मौसम विभाग ने मछुआरों को शुक्रवार तक समुद्र में ना उतरने की सलाह दी गई है। ओडिशा सरकार राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर बाढ़ की आशंका को लेकर भी सतर्क है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में पहले ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने बुधवार से गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में स्कूलों, कॉलेजों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश दे दिए थे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.