मुंबई में कुत्तों का रंग हो रहा नीला, वजह जान रह जाएंगे हैरान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुंबई में कुत्तों का रंग हो रहा नीला, वजह जान रह जाएंगे हैराननीले रंग के कुत्ते

लखनऊ। नवी मुंबई के तलोजा इलाके में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां के कुत्तों का रंग नीला हो रहा है। इस घटना से यहां के स्थानीय निवासी हैरान हैं। एक एनीमल प्रोटेक्शन सेल ने महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में इसकी शिकायत तक दर्ज़ करा दी है।

ख़बरों के मुताबिक, नवी मुंबई के तलोजा इलाके की कसादी नदी का पानी पूरी तरह से प्रदूषित हो चुका है। इस नदी के आस-पास कई फैक्ट्रियां हैं जिनका पानी सीधे इस नदी में मिलता है। जैसे ही कोई जानवारी इस पानी को पीता है या उसमें नहाता है तो उसके शरीर का रंग नीला हो जाता है। जिसका असर उनके शरीर पर पड़ा और वो नीले पड़ गए। कुछ लोगों ने इन कुत्‍तों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक, आरती चौहान नाम की स्थानीय महिला ने महाराष्ट्र पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में शिकायत कर कहा है कि यहां के जानवरों का ही नहीं पक्षियों का रंग भी नीला पड़ रहा है।

एएनआई ने एक और वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नीले रंग के कुत्ते नज़र आ रहे हैं।

महाराष्‍ट्र प्रदूषण बोर्ड के एक अधिकारी जयवंत हजारे के मुताबिक, कसादी नदी के पानी में टॉक्‍सिक की काफी मात्रा पाई गई है। इसमें मौजूद क्‍लोराइड पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं के लिए काफी नुकसानदायक है। यही वजह है इस पानी के संपर्क में आते ही कुत्‍तों का रंग नीला पड़ गया।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.