एलिफिस्टन भगदड़: 17 मृतकों का शव परिजन को सौंपा गया     

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एलिफिस्टन भगदड़: 17 मृतकों का शव परिजन को सौंपा गया      17 लोगों के परिवार को दिए गए उनके शव।

मुंबई (भाषा)। शहर के एलफिन्सटन रोड रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गये 22 लोगों में से अब तक 17 लोगों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

अस्पताल के अधिकारियों ने आज बताया कि कल भारी बारिश के दौरान एलफिन्सटन रोड और परेल उपनगरीय स्टेशनों को जोड़ने वाली एक संकीर्ण फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर व्यस्त समय में मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 39 घायल हो गए। 39 घायलों में दो की हालत गंभीर है और इनमें से एक को परेल के केईएम अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीन बांगड ने कहा, अब तक 17 मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से अधिकतर अब भी निगरानी में हैं जिस वजह से अस्पताल प्रशासन ने उन्हें छुट्टी देने को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया है।

ये भी पढ‍़ें: मुंबई भगदड़: पीयूष गोयल ने दिये उच्च स्तरीय जांच के आदेश

डॉ बांगड ने कहा, घायलों में से अधिकांश को चोट आयी है या हड्डी टूटी है। मरीजों को इस हिसाब से विभिन्न वार्डों में भर्ती कराया गया है। संबंधित वार्डों के पर्यवेक्षक मरीजों के स्वास्थ्य में होने वाले सुधार की समीक्षा करेंगे और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद छुट्टी देने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

ये भी पढ़ें:मुंबई के परेल रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़, 22 लोगों की मौत, 30 घायल

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.