आईसीएआर के स्थापना दिवस पर हुई कई पुरस्कारों की घोषणा

आईसीएआर के 92वें स्थापना दिवस पर देश के अलग-अलग राज्यों के कृषि वैज्ञानिक, संस्थान, किसान, केवीके, को सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है।

Divendra SinghDivendra Singh   16 July 2020 2:45 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आईसीएआर के स्थापना दिवस पर हुई कई पुरस्कारों की घोषणा

कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान, आईसीएआर के 92वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए जाने की घोषणा की गई।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 92वें स्थापना दिवस पर बीस अलग-अलग श्रेणियों में 161 पुरस्कार दिए गए, इनमें तीन संस्थान, दो एआईसीआरपी, 14 कृषि विज्ञान केंद्र, 97 वैज्ञानिक, तीस किसान, छह पत्रकारों के साथ ही भारतीय अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों के नौ स्टाफ सदस्यों को सम्मानित करने की घोषणा हुई। पुरस्कारों से सम्मानित लोगों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं।

सरदार पटेल सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार 2019 में केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, केरल को पहला पुरस्कार मिला, दूसरा पुरस्कार केंद्रीय कपास प्रोद्योगिकी अनुसंधान संस्थान, मुंबई, महाराष्ट्र और तीसरा पुरस्कार गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड को मिला, इन सभी को दस-दस लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार 2019, कृषि विज्ञान केंद्र, दतिया, मध्य प्रदेश और कृषि विज्ञान केंद्र, वेंकटारमनगुणम, आंध्र प्रदेश को दिया गया। इन दोनों को 12.5 लाख की प्रोत्साहन रााशि दी जाएगी।

राष्ट्रीय स्तर के साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर भी कृषि विज्ञान केंद्र को सम्मानित किए जाएंगे। इनमें कृषि विज्ञान केंद्र, (अमृतसर, पंजाब), कृषि विज्ञान केंद्र (लेह, लद्दाख), कृषि विज्ञान केंद्र (मारवण, राजस्थान), कृषि विज्ञान केंद्र (बस्ती, उत्तर प्रदेश), कृषि विज्ञान केंद्र (गुमला, झारखंड), कृषि विज्ञान केंद्र (कल्यान, पश्चिम बंगाल), कृषि विज्ञान केंद्र (नमसई, अरुणाचल प्रदेश), कृषि विज्ञान केंद्र (इंफाल, मणिपुर), कृषि विज्ञान केंद्र (बीड़, महाराष्ट्र), कृषि विज्ञान केंद्र (उज्जैन, मध्य प्रदेश), कृषि विज्ञान केंद्र (तेलंगाना), कृषि विज्ञान केंद्र(कर्नाटक) को सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 7.5 लाख की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।


एनजी रंगा कृषि विविधीकरण पुरस्कार 2019, से मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के किसान रघुपति सिंह को सम्मानित किया। इसके साथ ही हलधर जैविक पुरस्कार से मध्य प्रदेश की महिला किसान शारदा पाटिदार और राजस्थान के सुरेंद्र अवाना को सम्मान के चयन हुआ है। इन सभी को एक-एक लाख की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार 2019 से राष्ट्रीय स्तर पर अमृतसर, पंजाब के किसान मेजर मनमोहन सिंह वरका को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के हिसाब से महिला किसान वाई डोलमा (लेह, लद्दाख), जेसी प्रजापति (चित्तौड़गढ़, मध्य प्रदेश), वी शुक्ला (बांदा, उत्तर प्रदेश), एसपी साहनी (सिवान, बिहार), आरएस सिंह(मुजफ्फरपुर, बिहार), एस साहू (उड़ीसा), बी हलोई(असम), एन देवनाथ (त्रिपुरा), वीजी भावे (गोवा), वीबी रुद्राक्ष (महाराष्ट्र), विशाल कातरे (बालाघाट, मध्य प्रदेश), आर लक्ष्मी (तेलंगाना), को सम्मानित किया जाएगा।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय कृषि पुरस्कार 2019 से पंजाब के मोगा से मधुमक्खी पालक नरपिंदर सिंह को दिया गया, इन्हें एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इसके साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी 11 किसानों को सम्मानित कर उन्हें 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, "यह किसी भी संस्था या उस देश की सरकार के लिए गौरव का विषय है। जहां एक तरफ खेती की नई पद्धतियों को अपनाने के लिए किसान प्रशंसा के पात्र हैं, वहीं दूसरी तरफ नई प्रौद्योगिकियों को किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि-वैज्ञानिक प्रशंसा के पात्र हैं। कृषि समुदाय के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को अधिक प्रभावी और कुशलता से दूर करने के लिए प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में एक सामूहिक दृष्टिकोण होना चाहिए।"

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.