अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : महिला स्वास्थ्य पर चलाया गया जागरूकता अभियान

'गांव कनेक्‍शन फाउंडेशन' की ओर से झारखण्ड के पश्चिमी सिंघभूम, पूर्वी सिंघभूम, लातेहार, रांची और पलामू में कई कार्यक्रम चल रहे हैं।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : महिला स्वास्थ्य पर चलाया गया जागरूकता अभियान

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'गांव कनेक्‍शन फाउंडेशन' की ओर से भारत के चार राज्‍यों में महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कड़ी में झारखण्ड के पश्चिमी सिंघभूम, पूर्वी सिंघभूम, लातेहार, रांची और पलामू में कई कार्यक्रम चल रहे हैं। देखें कहां क्‍या हो रहा है खास...

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 30 किलोमीटर दूर कुनौरा गांव में स्थित गांव कनेक्शन के हेडक्वाटर- 'भारतीय ग्रामीण विद्यालय' से गांव कनेक्‍शन फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की शुरुआत की। यूएन विमन की डिप्‍टी कंट्री रिप्रेजेंटिव निष्‍ठा सत्‍यम ने इसकी शुरुआत की। कुनौरा में हेल्‍थ कैंप लगाया गया है। साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई।


गाँव कनेक्शन फाउंडेशन और छोटानागपुर संस्कृति संघ के साझा प्रयास से रांची जिले के बेड़ो प्रखंड के जरिया ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें बेड़ो और रांची से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर शुगर जांच, बीपी और मलेरिया की जांच की। जिसमें बेड़ो प्रभारी समेत स्त्री रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन पूरी टीम के साथ पहुंचकर 150 से ज्यादा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


इस जनजागरुकता कैंपेन से डिजिटल दुनिया से लेकर ग्रामीण महिलाओं तक मार्च महीने में करीब 5.7 करोड़ लोगों तक गाँव कनेक्शन फाउंडेशन पहुंचेगा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, निश्चय फाउंडेशन, छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ, आली, सहभागी शिक्षण केंद्र संस्थाओं ने कार्यक्रम में गाँव कनेक्शन का साथ दिया।



माहिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, उनके अधिकार, और अन्य मसलों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें शहरी और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी देने के साथ ही सैनेटरी नैपकिन्स भी बांटी गईं।




    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.