कन्नड‍़ अभिनेता राजकुमार के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना उन्हें किया याद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नड‍़ अभिनेता राजकुमार के जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना उन्हें किया यादगूगल डूडल।

नई दिल्ली (भाषा)। कन्नड़ अभिनेता के 88वें जन्मदिन के मौके पर आज गूगल ने डूडल बना उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डूडल में राजकुमार थिएटर के बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं और दर्शक दीर्घा में बैठे लोग उन्हें देख रहे हैं।

सिंगनल्लुरु पुट्टुस्वामाय्या मुथुराजू उर्फ राजकुमार ने आठ साल की उम्र में ही कन्नड फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता वर्ष 1954 में उन्होंने फिल्म ‘बेदरा कन्नप्पा' से अपने करियर का आगाज किया। 200 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता की आखिरी फिल्म वर्ष 2000 में आई ‘शब्दवेधी' थी। अपने फिल्मी करियर में राजकुमार को 11 ‘कर्नाटक स्टेट फिल्म अवार्ड', 10 ‘साउथ फिल्मफेयर अवार्ड', दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ ही ‘नादयामा' गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

वर्ष 2002 में उन्हें एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मैसूर विश्वविद्यालय से उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली और पद्म भूषण एवं दादासाहेब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी उनके नाम हैं। राजकुमार ने 76 की उम्र में वर्ष 2006 में आखिरी सांस ली थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.