तिहाड़ में बंद 82 वर्षीय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने First Divison से पास की 12वीं परीक्षा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तिहाड़ में बंद 82 वर्षीय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने First Divison से पास की 12वीं परीक्षाहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जेल में पास की 12वीं की परीक्षा।

नई दिल्ली। हरियाणा के 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सिंह चौटाला तिहाड़ जेल में बंद हैं और इसी दौरान उन्होंने 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर ली है। चौटाला टीचर भर्ती घोटाले में जेल में बंद हैं और 10 साल की सजा काट रहे हैं। खबर है कि अब वह ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे हैं।

अभय चौटाला ने बताया है कि आखिरी परीक्षा 23 अप्रैल को थी। उस समय वो पैरोल पर रिहा थे। चूंकि परीक्षा केंद्र जेल के अंदर था इसलिए उन्हें परीक्षा देने के लिए जेल में जाना पड़ा।” ओम प्रकाश चौटाला अपने पोते दुष्यंत सिंह चौटाला की शादी के लिए अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पैरोल पर थे। ओम प्रकाश चौटाला का पैरोल हाल ही में पांच मई को खत्म हुई थी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ओम प्रकाश सिंह चौटाला ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से अपनी 12वीं की परीक्षा दी। गौरतलब है कि ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय को 16 जनवरी 2013 को जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता तय की हुई है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी यह नियम लागू हो सकता है। शायद इसे देखते हुए चुनाव लड़ने के लिए चौटाला जेल में पढ़ाई कर रहे हैं। देवीलाल चौटाला के बेटे ओमप्रकाश 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला हैं। ओम प्रकाश के पोते दुष्यंत चौटाला सांसद हैं, दुष्यंत की मां नैना चौटाला विधायक हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.