हरियाणा: तकरीबन 6 हज़ार वोटर 100 साल से ज़्यादा उम्र वाले

Shabnam KhanShabnam Khan   7 March 2019 9:29 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हरियाणा: तकरीबन 6 हज़ार वोटर 100 साल से ज़्यादा उम्र वाले

नई दिल्ली: जहां पूरे देश में जल्द होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, वहीं हरियाणा में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। दोनों चुनावों के चलते, मतदाता सूची (Voter List) तैयार की जा चुकी है। इस सूची में एक बेहद दिलचस्प बात सामने आई है कि हरियाणा में इस बार 5910 वोटर सौ साल (100 Years) के ऊपर के हैं। वहीं तकरीबन 90 हज़ार वोटरों की उम्र 90-99 वर्ष के बीच है।

सबसे ज़्यादा 100 से ज़्यादा उम्र वाले वोटर हरियाणा के करनाल जिले में हैं। कुल 5,910 में से 553 वोटर वहीं के हैं। वहीं पंचकुला में 100 साल के सबसे कम वोटर हैं। वहां 111 वोटरों की संख्या 100 साल से ज़्यादा है।

वहीं भिवानी में सबसे ज़्यादा 90-99 साल की उम्र वाले वोटर हैं। ऐसे कुल 89,711 वोटर में से सिर्फ भिवानी में ही 7,946 वोटर रहते हैं। वहीं पंचकुला इस मामले में भी सबसे पीछे है। इस उम्र वाले 1436 वोटर ही पंचकुला से हैं।

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.