नौ मई का इतिहास: आज ही के दिन ताजमहल बनकर हुआ था पूरा

इसके अलावा नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हो गई।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नौ मई का इतिहास: आज ही के दिन ताजमहल बनकर हुआ था पूरा

लखनऊ। नौ मई की तारीख का भारतीय इतिहास में खासा महत्व है। मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनाया गया मोहब्बत का प्रतीक ताजमहल नौ मई के दिन ही बनकर पूरा हुआ था। इसे बनाने में कुल 22 साल लगे थे। नौ मई का दिन एक दुखद घटना का गवाह भी बना जब 1993 में आज के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा नौ मई की तारीख में कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हुईं-

1502 : दुनिया के सबसे बड़े खोजी यात्री और नई दुनिया के खोजकर्ता माने जाने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।

1540 : मेवाड़ के महाराणा प्रताप का जन्म नौ मई को हुआ था।

1653 : विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ।

1689 : अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1866 : महान नेता, समाज सुधारक और विचारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।

1874 : बंबई (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।

1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुआई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।

1947 : वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्नर्मिाण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।

1955 : पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।

1960 : अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।

1975 : बिजली से चलने वाली पहली टाईपिंग मशीन बनाई गई।

1986 : पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे का निधन हो गया, वह एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।

1993 : दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हो गई।

2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन दिया।

(भाषा से इनपुट)

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.