बिहार मे भी बंद कराए जा रहे अवैध बूचड़खाने, रोहतास में सील किये गये 7 बूचड़खाने

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार मे भी बंद कराए जा रहे अवैध बूचड़खाने, रोहतास में सील किये गये 7 बूचड़खानेआज बिहार में रोहतक जिले के सात अवैध बूचड़खानों को सील कर दिये गये हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को बंद करने के फैसले के बाद अब धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में इस पर जोर दिया जा रहा है और अवैध बूचड़खानों को सील किया जा रहा है। इस वक्त बिहार में अवैध बूचड़खानों को सील किया जा रहा है। आज बिहार में रोहतक जिले के सात अवैध बूचड़खानों को सील कर दिये गये हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पटना हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि रोहतास में सभी अवैध बूचड़खानों को 6 हफ्तों के भीतर बंद कर दिया जाए। 31 मार्च तक लाइसेंस रिन्यू नहीं होने के कारण रोहतास के बिक्रमगंज में जिला प्रशासन ने 7 बूचड़खाने सील किए। सिविल एसडीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में पड़ी छापामारी।

यूपी-झारखंड के बाद चार अन्य राज्‍यों ने अवैध मीट की दुकानों और बूचड़खानों पर कसा शिकंजा

बिहार में बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर दबाव बनाते हुए ना केवल अवैध बूचड़खानों को बंद करने की मांग उठाई थी बल्कि उन बूचड़खानों को जिनको लाइसेंस जारी किया है, उनके लाइसेंस को भी रद्द करने की बात कही थी।

इस मुद्दे को बिहार विधानसभा में उठाते हुए प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार सरकार ने जल्द से जल्द अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं की और उन्हें बंद नहीं किया तो इसको लेकर बीजेपी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। इस मसले पर बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने भी राज्य के तमाम अवैध बूचड़खानों को बंद करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा। बिहार में इस वक्त तकरीबन 150 अवैध बूचड़खाने चल रहे हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.