कंपनियों में भ्रष्टाचार के लिहाज से भारत नौंवे स्थान पर: सर्वे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कंपनियों में भ्रष्टाचार के लिहाज से भारत नौंवे स्थान पर: सर्वेभारत में भ्रष्टाचार के मामलों में थोड़ी गिरावट।

मुंबई (भाषा)। एक सर्वे में कंपनियों के अंदर भ्रष्ट व्यवहार व रिश्वत आदि के लिहाज से भारत को 41 देशों में नौंवे स्थान पर रखा गया है।

ईवाई यूरोप, पश्चिम एशिया, भारत व अफ्रीका (ईएमईआईए) धोखाधडी सर्वे 2017 में यह निष्कर्ष निकाला गया है. इसके अनुसार इसमें भारत से शामिल लगभग 78 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि कंपनियों के अंदर रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार आम बात है। इस लिहाज से भारत को यूक्रेन, यूनान, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, केन्या, दक्षिण अफ्रीका व हंगरी के बाद रखा गया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

हालांकि सर्वे में भारत की स्थिति इस साल कुछ सुधरी है क्योंकि 2015 में उसे छठें स्थान पर रखा गया था।

ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार की बेनामी प्रॉपर्टी है कांग्रेस, सपा उसकी ‘किरायेदार’, बसपा उसका ‘बसेरा’ :नकवी

ईवाई इंडिया के पार्टनर अरपिंदर सिंह ने कहा,‘ भारतीय कंपनियों में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को लेकर सोच में थोड़ा ही लेकिन सकारात्मक बदलाव आता दिख रहा है।' उन्होंने इस लिहाज से नियामकीय जांच तथा संचालन व पारदर्शिता पर जोर को रेखांकित किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.