इसी हफ्ते भारतीय सेना को मिल जाएंगी होवित्जर तोप 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इसी हफ्ते भारतीय सेना को मिल जाएंगी होवित्जर तोप होवित्जर तोप। 

नई दिल्ली। भारतीय सेना को इस हफ्ते दो होवित्जर तोपें मिल जाएंगी। बोफोर्स तोपों के सौदे के 3 दशक के बाद पहली बार भारतीय सेना में नई तोपें शामिल होने जा रही हैं। 145 एम 777 तोपें इस हफ्ते तक सेना में शामिल हो जाएंगी। ये तोपें अमेरिकी कंपनी बीएई से आर्टिलिरी समझौते के तहत खरीदी जा रही हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना के तोप खाने को आधुनिक बनाने के लिए वो अमेरिकी सरकार की लगातार मदद कर रहे हैं। कंपनी ने कहा, ‘’अमेरिका के विदेशों में हथियार सप्लाई के लक्ष्य को पूरा करने की कड़ी में हम 145 एम 777 हल्की होवित्जर तोपों को भारतीय सेना के लिए एक महीने पहले ही उपलब्ध करा देंगे। इस हफ्ते के आखिरी तक दो तोपें भारत पहुंच जाएंगी।’’

पिछले साल 30 नवंबर को भारत ने इन तोपों को खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझौता किया था। 17 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट से इस समझौते को मंजूरी मिली थी। बताया जा रहा है कि इन तोपों के भारतीय सेना में शामिल होने के बाद से उसकी ताकत बढ़ जाएगी। खास तौर पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह सौदा काफी अहम माना जा रहा है। इन तोपों को चीन से सटी पूर्वी सीमा की पहाड़ियों पर तैनात करने के मद्देनजर खरीदा जा रहा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.