देश की सबसे तेज गति की ट्रेन से अब करिए ग्वालियर और झांसी तक का सफर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश की सबसे तेज गति की ट्रेन से अब करिए ग्वालियर और झांसी तक का सफरसाभार: इंटरनेट।

आगरा से निजामुद्दीन तक सबसे तेज चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस 19 फरवरी से ग्वालियर तक चलेगी। वहीं अप्रेल से इसे झांसी तक कर दिया जाएगा। गतिमान एक्सप्रेस ग्वालियर से निजामुद्दीन की दूरी महज 3 घंटे 15 मिनट में तय करेगी।

ट्रेन के विस्तार से ग्वालियर और झांसी के आसपास के पर्यटन केंद्रों तक पर्यटकों की पहुंच बढ़ेगी और यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। गतिमान एक्सप्रेस का संचालन 19.02.18 से प्रतिदिन (शुक्रवार छोड़कर) निजामुद्दीन-ग्वालियर के मध्य किया जाना है। 1 अप्रैल से झांसी-निजामुद्दीन-झांसी के मध्य इसका संचालन किया जाएगा। देश की सबसे तेज ट्रेन दिल्ली से आगरा के बीच 188 किलोमीटर का सफर 100 मिनट में पूरा कर करती है।

ये भी पढ़ें- रेल दुर्घटनाओं में कम होगा एलएचबी डिब्बों से नुकसान, आधुनिक तकनीक से है लैस

गतिमान का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 12050 निजामुद्दीन-आगरा 19.02.18 से 31.03.18 तक ग्वालियर तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 12049 आगरा-निजामुद्दीन 19.02.18 से 31.03.18 से ग्वालियर से शुरू होगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.